मुझे अपने बच्चे को गर्मियों में क्या कपड़े पहनने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:44

अपने शिशु को उचित कपड़े पहनाएं
शिशु के लिए ऐसे कपड़े चुने जो उसे गर्मियों में आरामदायक रखने में मदद कर सकते हैं।

विशुद्ध सूती कपड़े, सिंथेटिक फाइबर जैसे कि नायलॉन, पॉलिएस्टर, रेयान से बने कपड़ों की तुलना में अधिक पसीना सोखते हैं। परिणामस्वरूप जब शिशु को पसीना आता है तो सूती कपड़े नमी को सोख लेते हैं और इसे सूखने देते हैं, वहीं सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़े ऐसा नहीं करते।

यदि शिशु की त्वचा लंबे समय तक गीली रहेगी तो उसे घमौरी होने की संभावना बढ़ सकती है।

जब आप शिशु को धूप में बहार ले जाएं तो हल्के कपड़े चुनें। गहरे रंग, खासकर काला रंग, रोशनी सोखते हैं, जिससे गरम हो जाते है। वहीं हल्के रंग, खासकर सफेद, रोशनी नहीं सोखते और इस वजह से ठंडक बनाए रहते है।

धूप में बाहर निकलते समय शिशु के लिए लंबी बाजू के हल्के कपड़े चुनें। ये शिशु की त्वचा को सीधे पड़ने वाली सूरज की किरणों से बचाकर उसे ठंडक प्रदान करने में मदद करते हैं।

शिशु को धूप से बचाने के लिए टोपी या हैट पहना सकते हैं। मगर, सुनिश्चित करें कि वह चौड़े रिम वाली टोपी है, ताकि यह उसे सिर, चेहरे और गर्दन को सूरज से बचा सके। इलास्टिक पट्टी के सपोर्ट वाली ऐसी कोई हैट न पहनाएं, जिससे रक्त परिसंचारण पर दबाव पड़े।चरम गर्मी के समय घर के अंदर रहें (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)

अगर संभव हो, तो कोशिश करें कि दिन में जब गर्मी का असर सबसे ज्यादा हो, तब आप घर के अंदर ही रहें। शिशु को सुबह-सुबह या फिर देर शाम को सैर के लिए ले जाएं।

अगर आपको धूप में निकलना ही पड़े, तो शिशु को प्रैम (बग्गी) या बेबी कैरियर में लिटाने से पहले एक सूती चादर बिछा लें। सूती चादर प्रैम के सिंथेटिक कपड़े से शिशु की त्वचा को बचा के रखेगी। साथ ही साथ यह शिशु का पसीना सोखकर उसे सूखा और आरामदायक रखेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info